




MAHASHAKTI (FASAL SANJEEVANI)
Benefits of Mahashakti Mahashakti has 60 face minerals & ready to use nutrients including nitrogen, potassium, phosphate & magnesium. it also contains hormone to encourage plant overall growth. Seaweed help to keep soil soft which help plants continuos growth. Seaweed Extract
Veg
₹ 300.00
Weight
Add Faq
महाशक्ति ऑर्गेनिक उर्वरक क्या है |
महाशक्ति खाद एक जैविक खाद (organic fertilizer) है। यह मुख्यतः समुद्री घासों (Kelp), शैवाल (Algae) आदि को प्रोसेस करके बनाई जाती है। महाशक्ति खाद ज़्यादातर पौधों में डाली जा सकती है। यह खाद लिक्विड और पाउडर दोनों रूप में बाजार में मिलती है। यह फर्टिलाइजर पर्यावरण के लिए सुरक्षित और Bio-degradable है।
महाशक्ति खाद कैसे डालें |
पौधे में डालने के लिए पत्तियों पर महाशक्ति खाद का स्प्रे करना सबसे अच्छा तरीका माना गया है। इसे पानी में मिलाकर बीज बोते समय, कलम या पौधा लगाते समय डाला या स्प्रे किया जा सकता है। पौधे में फल-फूल का सीजन आने से 8-10 दिन पहले यह खाद डालना चाहिए। जैसे फूल में कलियाँ दिखने लगे तो इसे डाल सकते हैं।
1 लिटर पानी में करीब 1-3ml महाशक्ति खाद मिलाकर पौधे की पत्तियों पर स्प्रे करना चाहिए।
अगर पौधे की जड़ों में डालना है तो 1 लीटर पानी में 3-6ml महाशक्ति खाद मिक्स करके डालें।
महाशक्ति खाद के फायदे |
महाशक्ति खाद से पौधा स्वस्थ, रोगमुक्त और मौसम की मार से सुरक्षित रहता है। ये खाद धीरे-धीरे मिट्टी में पोषक तत्व छोड़ता रहता है जिससे लंबे समय तक पौधे को न्यूट्रीशन मिलता रहता है। इसमें पौधे की बढ़त के लिए जरूरी उत्प्रेरक हार्मोन होते हैं जोकि सूर्य से प्राप्त ऊर्जा का उचित उपयोग करके मजबूत व स्वस्थ पौधा बनाता है।
1) महाशक्ति खाद में है पौधे के लिए पोषण से भरपूर |
महाशक्ति खाद की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसमें पौधे के लिए लाभदायक 40 से भी अधिक तरह के मिनरल्स (खनिज तत्व), एन्ज़ाइम और भरपूर विटामिन होते हैं। इसमें पौधे के लिए सबसे जरूरी तत्व NPK (नाइट्रोजन, पोटैशियम, फॉस्फोरस) और मैग्नीशियम, आयरन, जिंक, बोरान, कैल्सीयम, आयोडीन, मोलिब्डेनम आदि होते हैं।
आमतौर पर जो खाद पौधों में डाली जाती है जैसे NPK खाद में 3-4 तत्व होते हैं। बहुत से ऐसे तत्व होते हैं जिनकी पौधे को थोड़ी मात्रा में ही सही मगर जरूरत होती है, इन पोषक तत्वों की कमी सीवीड खाद डालने से पूरी हो जाती है।
2) पौधे के ग्रोथ हॉर्मोन से युक्त –
महाशक्ति फर्टिलाइजर में पौधे के विकास के लिए जरूरी हार्मोन Auxins, Cytokinins, Betaines और Gibbelerins भरपूर मात्रा में होते हैं। ये हार्मोन पौधे में नई जड़ें, नई पत्तियाँ, नयी शाखायें निकालने की ग्रोथ तेज करती हैं, पौधे को सूखे मौसम से बचाने के लिए पानी सोखने की दर बढ़ाती हैं और पौधे की सामान्य वृद्धि दर को कंट्रोल करती हैं।
3) खेती, फसल में महाशक्ति खाद डालने के फायदे –
4) ग्रोथ स्पीड (वृद्धि दर) तेज करे –
पानी में पाउडर महाशक्ति मिलाकर नया बीज, कलम या पौधा बोते समय डालें या स्प्रे करें। बीज अच्छे से अंकुरित होता है और स्वस्थ पौधा बनता है। इससे कटिंग से नई-नई जड़ें निकलने में मदद मिलती हैं। नये पौधे की जड़ में इसे डालने से पौधे को रूट शॉक नहीं लगता और जड़ें भी तेजी से बढ़ती हैं।
महाशक्ति खाद एक रूटिंग हार्मोन का काम भी करता है। नया पौधा बोने से पहले कुछ देर पाउडर महाशक्ति और पानी के सोल्यूशन में जड़ों को डुबाकर रखें फिर लगायें। अगर किसी कटिंग को पानी में डालकर जड़ तैयार कर रहे हैं तो पानी में कुछ बूंदें लिक्विड महाशक्ति की डाल दें, इससे जड़ें जल्दी निकलेंगी।
5) फल-फूल आदि तोड़ने पर जल्दी खराब होने से बचाए –
किसी फल-सब्जी को तोड़ने से करीब 10 दिन पहले पाउडर महाशक्ति +पानी का स्प्रे करें। इससे फल-सब्जी की Shelf-life बढ़ जाती है यानि तोड़ने के बाद जल्दी सड़ते या खराब नहीं होते। किसी फूल को तोड़ने से 1-2 दिन पहले ऊपर बताए मिश्रण का स्प्रे करने से फूल भी जल्दी मुरझाते नहीं हैं। रिसर्च में देखा गया कि इस खाद के डालने से फूल वाले पौधों में ज्यादा फूल निकले, फलों और सब्जियों का स्वाद भी बढ़ गया। यह खाद मनुष्यों के लिए नुकसानदायक नहीं होती।
6) पर्यावरण के लिए सुरक्षित –
समुद्री घास से बनी यह खाद हर तरह के पौधे के लिए सुरक्षित है और जहरीली नहीं (non-toxic) होती। यह मनुष्यों और जानवरों पर भी कोई दुष्प्रभाव नहीं डालती। महाशक्ति फर्टिलाइजर मिट्टी और पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं पहुँचाती (Eco-friendly & biodegradable) है
7) महाशक्ति खाद पौधे आसानी से सोख लेते हैं –
चूंकि यह एक ऑर्गैनिक खाद है इसलिए पौधों को इसे ग्रहण करने में समस्या नहीं होती। इसमें Alginic acid होता है जिसकी वजह से स्प्रे करने पर खाद पौधे की पत्तियों और कोशिकाओं में आसानी से प्रवेश कर जाता है। पौधे में डालने के 2-3 घंटे में ही यह पौधे द्वारा सोख लिया जाता है।
8) महाशक्ति फर्टिलाइजर मिट्टी की क्वालिटी सुधारता है –
यह खाद मिट्टी में कई तरह के माइक्रो-ऑरगैनिज़्म को पैदा करने में मदद करता है। ये माइक्रो-ऑरगैनिज़्म एक तरह के उत्प्रेरक (catalyst) का काम करते हैं और मिट्टी में जैविक तत्वों की वृद्धि करते हैं जिससे मिट्टी उपजाऊ बनती है। इससे पौधे को पोषण मिलता है। महाशक्ति खाद में शैवाल (Algae) से मिलने वाला कार्बोहाइड्रैट खूब होता है जोकि माइक्रो-ऑरगैनिज़्म और पौधों को बढ़ने में बहुत मदद करता है।
9) मिट्टी में पानी का बैलन्स बनाए रखे –
महाशक्ति में Alginates होते हैं जोकि मिट्टी में मिले हुए धातु के अंशों से क्रिया करके क्रॉस लिंक्ड पॉलीमर बनाते हैं। यह पॉलीमर मिट्टी को भुरभुरा बनाते हैं जिससे मिट्टी में पानी डालने पर नमी देर तक बनी रहती है। इससे पौधा जल्दी सूखता नहीं और पौधे को कम पानी की जरूरत पड़ती है। यह मिट्टी में सही Aeration (वायु-संचारण) बनाए रखता है जोकि जड़ों व पौधे की ग्रोथ के लिए अच्छा होता है। मिट्टी में हवा एवं पानी का सही बैलन्स पौधे की जड़ों को खराब होने से बचाता है।
नोट – महाशक्ति खाद को किसी केमिकल खाद के साथ मिलाकर न डालें। इससे महाशक्ति खाद के गुण, क्वालिटी, असर कम या नुकसानदायक हो सकता है। इसे किसी जैविक खाद के साथ-साथ डालने में कोई नुकसान नहीं है।
महाशक्ति (फसल संजीवनी) से बढ़ाएं फसल उप्तादन एवं गुणवत्ता।
???? बीज अंकुरण दर बढ़ाए
???? फूलों और फलों की मात्रा बढ़ाए
???? रंग, रूप , और स्वाद में सुधार ???? करे
???? रोग प्रतिरोधी क्षमता बढ़ाए
???? सूक्ष्म पोषण तत्वों से भरपूर
???? जैविक खेती के लिए उपयुक्त
प्रयोग विधि – एक ग्राम प्रति लीटर पानी में डालकर छिरकाव करें।
0 Reviews For this Product
